Saharanpur News: नसबंदी पर करोड़ों खर्च, गलियों में श्वानों का आतंक बरकरार
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: महानगर में आवारा श्वानों की आबादी नियंत्रित करने के लिए करीब 45 महीनों से चल रहे नसबंदी अभियान पर नगर निगम करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन गलियों और मोहल्लों में श्वानों का आतंक कम नहीं हुआ है। पिछले एक माह में श्वानों के हमले में दो बच्चों की मौत और कई लोगों के घायल होने से अभियान की कारगरता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम ने दिसंबर 2022 में बेहट रोड स्थित शाकंभरी विहार में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू कर अभियान चलाया था। यहां पकड़े गए आवारा श्वानों की नसबंदी के साथ उपचार और टीकाकरण किया जाता है। इसके बाद उन्हें उसी इलाके में छोड़ दिया जाता है। नगर निगम के मुताबिक अब तक करीब 27 हजार श्वानों की नसबंदी हो चुकी है। महानगर में इनकी अनुमानित आबादी करीब 45 हजार है। इस लिहाज से करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.