Saharanpur News: नशे में टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचाई जान
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम पारिवारिक कारणों से नाराज शामली निवासी युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए बातचीत शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा ने काफी देर तक युवक को समझाया और भरोसे में लेकर शांत किया। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद युवक सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि युवक टावर पर शराब और सोडा पानी की बोतल लेकर चढ़ा था। नीचे आने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां जूस और खाना खिलाकर उसकी काउंसलिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के भाई को लिखा-पढ़ी के बाद उसे परिजनों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.