सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने अमित उर्फ अनित निवासी गांव बुढेड़ा, थाना सरसावा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसे पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत निरुद्ध कर जिला कारागार सहारनपुर में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को अमित के साथी तालिब पुत्र सलीम उर्फ सालिम निवासी गांव असगरपुर, थाना मिर्जापुर को 804 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में थाना बेहट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, अमित के खिलाफ सरसावा थाने में वर्ष 2019 और 2022 तथा बेहट और सदर बाजार थानों में वर्ष 2025 और 2026 में भी मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...