सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर।शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत सिविल कोर्ट सभागार में सभा का आयोजन किया गया। जनपदीय संचालिका राजयोगिनी बीके रानी और बीके सौरभ ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राहुल त्यागी ने की, जबकि संचालन महासचिव एडवोकेट पालम राणा ने किया। इस दौरान रणधीर सिंह, अभय सैनी, राजेंद्र सिंह चौहान, आदित्य अंगीरस, अशोक पुंडीर, जयवीर सिंह पुंडीर, नितिन शर्मा, निशांत त्यागी, सतीश चौधरी, संजय वर्मा, सतीश ननदी, शिवराज सिंह, मुनव्वर आफताब, रजत चौधरी, रोहित सैनी, अरुण चौधरी, रेख...