Saharanpur News: नवरात्र में मीट-अंडे की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- Saharanpur News: बेहट। नवरात्र पर्व पर मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर मीट-अंडे की दुकाने को बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ता कस्बे के शाकंभरी तिराहे से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे।जहां एसडीएम सुबोध कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज सैनी व विहिप के जिला मंत्री योगेश चौहान ने कहा, कि माता रानी के पवित्र नवरात्र के दौरान मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर अंडे व मीट-मांस की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए। उन्होंने कहा, कि मांस की दुकानों पर बिक्री से हिंदू समाज की आस्था व भावनाएं आहत होती है। यह भी पढ़ें- Orai News: विहिप-बजरंग दल की मांग, नवरात्र पर दुरुस्त हो व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.