Saharanpur News: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को उनके नए दायित्वों के लिए बीडीओ ने दी बधाई
सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: विकास खण्ड मुजफ्फराबाद कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष/प्रधान सहायक मु०बाद,प्रवीन कुमार एवं पदाधिकारीयो का बीडीओ योगेन्द्र चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। बीडीओ योगेन्द्र चौधरी ने कहा की पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और सहकर्मियों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी मिली है। ग्राम्य विकास एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को प्रशासनिक तालमेल और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने व एकता बनाए रखकर संघ को और अधिक शक्तिशाली और सक्रिय बनाने पर ज़ोर दिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर संवाद स्थापित कर हितों की रक्षा का आश्वासन दिया और कर्मचारियों के हित और विकास कार्यों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.