Saharanpur News: नवजात चोरी के 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी होने के 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि महिला जिला अस्पताल के मुख्य द्वार से बाहर नहीं निकली, बल्कि सीएमओ कार्यालय की ओर से होकर बाहर गई। पुलिस अब इसी रास्ते की फुटेज खंगालकर महिला की तलाश में जुटी है।सफेद कपड़े और मास्क में आई महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अस्पताल परिसर के कैमरों के अलावा आसपास के रास्तों की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। महिला किस रास्ते से आगे गई और उसके बाद उसकी गतिविधियां क्या रहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज की कड़ियां जोड़ने से संदिग्ध महिला तक पहुंचने में मदद मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.