Saharanpur News: नलकूप के गड्ढे में मिट्टी की ढांग धंसी, सातवीं के छात्र समेत दो की मौत
सहारनपुर, अगस्त 17 -- Saharanpur News: बड़गांव। चिराऊ गांव में शनिवार शाम बंद पड़े नलकूप से ईंट निकालते समय करीब 30 फीट गहरे गड्ढे की मिट्टी की ढांग अचानक धंस गई। मलबे में किसान राजेंद्र (48) पुत्र प्रहलाद और उसका 12 वर्षीय पारिवारिक भतीजा गौरव उर्फ देव पुत्र कुलदीप दब गए। घंटों चले रेस्क्यू के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घर के इकलौते चिराग समेत दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि राजेंद्र अपने पड़ोसी रिश्ते के भतीजे गौरव को साथ लेकर पुराने नलकूप से ईंट निकाल रहा था। अचानक ढांग बैठने से दोनों मलबे में दब गए। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। एसडीएम रामपुर, तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी की मदद से रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.