सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: नागल। सीडकी चौकी क्षेत्र में नलकूप चोरी की वारदातों से किसान परेशान हैं। बीती रात डंघेड़ा के जंगल में अज्ञात चोरों ने दर्जनभर किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर हजारों रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने अरुण तायल, कपिल त्यागी, आनंद त्यागी, जयपाल त्यागी, नीशू त्यागी, धन प्रकाश त्यागी, सोरेन सहगल, संदीप रोड, अंकुर त्यागी, अतर सिंह, संजय त्यागी और जोध सिंह के नलकूपों की दीवार में सेंध लगाई और गेट के ताले तोड़कर स्टार्टर, केबल, कटआउट समेत अन्य सामान पार कर दिया। किसानों का कहना है कि पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: तीन नलकूपों के ताले तोड़कर हजारों का माल समेटा प...