Saharanpur News: नदी में जमा जलकुंभी की सफाई की मांग की
सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: नानौता। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष सुचित चौधरी व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्षेत्र से गुजर रही कृष्णा नदी में जलकुंभी जमा हो जाने से नदी का बहाव बाधित हो जाने से कई गांवों में जलभराव की समस्या गहराने का आरोप लगाया है। क्षेत्र से गुजरने वाली कृष्णा नदी में बड़े पैमाने पर जलकुंभी जमा होने से गुड़म्ब, कचराई, ठसका, भनेड़ा खेमचंद व भोजपुर सहित अन्य गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के ब्लॉक अध्यक्ष सुचित चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नदी की तत्काल सफाई कराने की मांग की। उनका कहना है कि जलकुंभी के कारण नदी का स्वाभाविक बहाव रुक गया है, जिससे पानी खेतों में भर रहा है और भोजपुर में फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Banda Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.