Saharanpur News: नगर भ्रमण को निकले लंकेश, व्यापारियों पर लगाया अरबो-खरबों का टैक्स
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। स्मार्ट सिटी श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को महाराज लंकेश की नगर भ्रमण सवारी धूमधाम से निकाली गई। शाम चार बजे श्री रामलीला भवन, चिलकाना रोड से शुरू हुई सवारी ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ भगत सिंह चौक, मोरगंज, फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए हलवाई हट्टा पहुंची। सबसे आगे लंकेश का ध्वज और सैनिक चल रहे थे। हाथी पर सवार महाराज लंकेश और उनके मंत्री बाजारों में व्यापारियों पर अरबों-खरबों का टैक्स लगाते चलते रहे, जबकि मुंशी इसकी पुष्टि करता रहा। लंकेश की भूमिका नवीन गुप्ता (बॉबी), मंत्री की मुकेश सिंघल और मुंशी की गौरव शर्मा ने निभाई। कलाकारों के संवाद और अंदाज पर व्यापारी व दर्शक जमकर हंसे और तालियां बजाईं। हलवाई हट्टा में लंकेश और काल के बीच घोर संग्राम हुआ, जिसमें लंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.