सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानों की सघन जांच की गई। 10 दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर उसे जब्त करते हुए सभी से कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जोनल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार मिश्र एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। निगम अधिकारियों की टीम के कोर्ट रोड पहुंचते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। जांच के दौरान दस दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते पाए गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा अभियान, 31 चालानों से 48 हजार जुर्माना जोनल अधिकारी ...