Saharanpur News: नकुड़ रोड पर हुए हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: गंगोह । नकुड़ रोड पर गांव मेघन मजरा के समीप हुए सड़क हादसे में गंगोह निवासी 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक सलमान की मौत हो गई।घायल सलमान को सीएचसी गंगोह से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक को भी जिला अस्पताल भेजा गया था। सलमान के परिजन उसकी ई-रिक्शा की तलाश कर रहे हैं, जो घटनास्थल से नहीं मिली है। मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी सलमान पुत्र नसीम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। सभासद फुरकान मंसूरी ने बताया कि रात करीब 10 बजे गंगोह पुलिस से हादसे की सूचना मिली थी। वह सीएचसी पहुंचे तो सलमान की हालत गंभीर थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गेट पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। फुरकान मंसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.