Saharanpur News: नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुकेश चौधरी ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर विधायक मुकेश चौधरी के साथ चेयरमैन रणदेवी मनीष तथा भाजपा नेता शैंकी चौधरी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.