सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: नकुड़। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का ख़ुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक और पीली व सफेद धातु के आभूषण भी बरामद करने का दावा किया हैं। नकुड़ देहात के गांधीनगर निवासी फरीद ने सात सितंबर को बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। गांव ककराला निवासी सुरेशचंद ने बीते 21 सितंबर को उसके घर से 10 हजार रुपये नगद, एक सोने की अंगूठी, एक जोडी चांदी की पाजेब व पत्नी का आधार कार्ड चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। ऋषिपाल निवासी मोहल्ला सादलगंज, नकुड़ ने 10 अक्टूबर को सोने चांदी के आभूषण चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने म...