Saharanpur News: नकली बीज-पेस्टिसाइड मिला तो लाइसेंस होगा निरस्त
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सरसावा। किसानों को नकली कृषि सामग्री से बचाने के लिए एसडीएम नकुड़ निधि भारद्वाज ने शनिवार को सरसावा के मुख्य बाजार स्थित पेस्टिसाइड एवं बीज भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में रखे स्टॉक का लेजर से मिलान किया और कीटनाशक दवाओं व बीजों से जुड़े अभिलेखों की जांच की। दुकानदार से बिक्री संबंधी जानकारी भी ली। एसडीएम ने चेतावनी दी कि दुकान पर नकली बीज या पेस्टिसाइड मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कराने के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। उन्होंने केवल अधिकृत कंपनियों के प्रमाणित उत्पाद बेचने और स्टॉक व बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.