Saharanpur News: नकली चाय पत्ती की सूचना पर टाटा कंपनी की छापेमारी
सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- Saharanpur News: नकुड़। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी की टीम ने नगर के जनक बाजार में परचून की दुकान पर छापा मारकर टाटा के नाम से बेची जा रही कथित नकली चाय पत्ती के पैकेट बरामद किए हैं। कंपनी प्रतिनिधि दुकानदार के विरुद्ध कोपी राइट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं। गुरुवार दोपहर बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि एवं तकनीकी विशेषज्ञ शिवम गुप्ता ने अपनी टीम के साथ पुलिस को साथ लेकर नगर के जनक बाजार स्थित एक प्रसिद्ध परचून की दुकान पर छापा मारकर टाटा कंपनी के नाम से बेची जा रही कथित नकली चाय पत्ती के 27 किलोग्राम के पैकेट बरामद किए। इसके अलावा कंपनी टीम ने बस स्टैंड स्थित एक अन्य दुकान से भी 40 किलोग्राम टाटा कंपनी के नाम से बेची जा रही कथित नकली चाय पत्ती के पैकेट बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.