सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: नकुड़। विश्वविद्यालयों में लागू नए यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को गांव टाबर में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र सीओ पवन कुमार और तहसीलदार प्रियंक सिंह को सौंपा गया। भोपाल सिंह, बशेश्वर शर्मा, गुड्डू राणा, कुलदीप शर्मा और धूम सिंह ने कहा कि कानून सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ है। मांगपत्र में यूजीसी के नए नियमों से सामान्य वर्ग पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को रोकने और कानून वापस लेने की मांग की गई। उन्होंने झूठी शिकायतों पर कार्रवाई के प्रावधान के दुरुपयोग की आशंका जताई। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में लोगों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई मौके पर कोतवाली प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध, सचिन राणा, सुरेश रा...