सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: देवबंद, संवाददाता। गांव रणखंडी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास धर्मवीर महाराज ने नंद बाबा के गोकुल त्याग और वृंदावन आगमन का प्रसंग सुनाया। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर श्रद्धापूर्वक झूम उठे।

कथा व्यास का वर्णन कथा व्यास धर्मवीर समुद्र जी महाराज ने मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान महाराज ने नंद बाबा के गोकुल छोड़ने और वृंदावन में बाल कृष्ण द्वारा बकासुर के उद्धार के प्रसंग को सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बकासुर वध के रोमांचक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि वृंदावन आगमन के तुरंत बाद ही कंस ने बकासुर नामक भयानक असुर को भेजा। बकासुर ने एक विशालकाय बगुले का रूप धारण कर वृंदावन पर हमला कर दिया। जब बाल कृष्ण अपने सखाओं...