सहारनपुर, सितम्बर 19 -- Saharanpur News: नानौता। जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने के मामले में नानौता पुलिस ने कुर्क की गई संपत्ति से 16 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद यह रकम संबंधित मुकदमों के वादियों को सुपुर्द की गई। जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ थाना नानौता में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद उनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की थी। न्यायालय में की गई पैरवी के बाद अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/जेएम देवबंद की अदालत के आदेश पर आरोपियों की चल संपत्ति और नकदी को धारा 107 बीएनएसएस के तहत कुर्क किया गया था। कुर्क संपत्ति की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई गई है। जिला ...