Saharanpur News: धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- Saharanpur News: मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बडी धूमधाम के साथ मनायी गयी। ग्लोकल स्कूल में शिक्षक स्टाफ द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों महान विभूतियों के सिद्धांतों, सादगी और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करना था। कार्यक्रम का शुभआरम्भ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने दोनों महान नेताओं के जीवन दर्शन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया और शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.