सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: देवबंद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपल्क्ष में सोमवार को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं बैंडबाजों और ढ़ोल ताशो की धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना रहा। तल्हेड़ी चुंगी स्थित वाल्मीकि कालोनी में शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश गांगुली, आशुतोष गुप्ता और योगेंद्र गोयल ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री का भगवान वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शक्तिफार्म में महर्षि वाल्मीक...