Saharanpur News: धार्मिक स्थल नोटिस प्रकरण : फिर टली सुनवाई, अब 26 अक्टूबर को होंगे लेखपालों के बयान दर्ज
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: देवबंद। सरकारी भूमि पर संचालित धार्मिक स्थल प्रकरण में प्रबंधतंत्र के खिलाफ प्रशासन द्वारा जारी किए गए धारा 67 के नोटिस के मामले में शुक्रवार को तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। इस दौरान किन्हीं कारणों से लेखपाल और अधिवक्ता के नहीं आने के चलते अगली सुनवाई अब 26 अक्टूबर को निश्चित की गई है। उक्त प्रकरण में लेखपालों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। देवबंद तहसील के नागल एवं देवबंद क्षेत्र के छह से अधिक धार्मिक स्थलों को संचालित किए जाने के प्रकरण में उक्त संस्थानों के प्रबंधकों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। जिसके बाद उक्त प्रकरण देवबंद तहसीलदार कोर्ट में जुलाई माह से विचाराधीन है। संबंधित धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों द्वारा भूमि संबंधी दस्तावेज तहसीलदार न्यायालय में उपलब्ध करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.