Saharanpur News: धार्मिक स्थलों के नोटिस मामले में अब 16 अक्टूबर को सुनवाई
सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: देवबंद। ग्राम समाज की जमीन पर संचालित बताए जा रहे धार्मिक स्थलों के प्रकरण में सोमवार को तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। संबंधित पक्षों के अधिवक्ताओं के अदालत नहीं पहुंचने के कारण अब अगली तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है। प्रशासन ने जुलाई में तहसील क्षेत्र के नागल परगना के गांव सोहनचिड़ा, पंडोली, छलौली, पहाड़पुर और अंबेहटा शेखां स्थित दो धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों को भूमि संबंधी धारा 67 के तहत नोटिस जारी किए थे। इसके बाद से मामला तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन है। संबंधित प्रबंधकों और संचालकों ने जमीन से जुड़े दस्तावेज अदालत में दाखिल किए थे। 14 सितंबर को मामले में पहली बार जिरह हुई, जबकि 18 और 28 सितंबर को लेखपालों के बयान दर्ज किए गए थे। सुनवाई की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। पांच अक्टूबर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.