Saharanpur News: धान से लबालब मंडी में सब्जी किसानों नही मिली एन्ट्री, सड़क पर बेची सब्जी
सहारनपुर, अगस्त 14 -- Saharanpur News: लगातार तीसरे दिन भी धान की भारी आवक के चलते गंगोह में जाम लगा रहा। सब्जी विक्रेताओं को प्रवेश न मिलने पर सब्जी मंडी कंकराली सरोवर के किनारे बाहर सडक पर लगानी पड़ी। धान की भारी आवक के चलते मंडी परिसर व आसपास के मार्गों नानौता, तीतरों व बाईपास मार्ग पर जाम लगा मिलता है । स्कूल की बसें व बच्चे तक जाम में फंसे रहते है। अचानक बढ़ी आवक के कारण मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हालत यह रही कि अनाज मंडी में किसानों व सब्जी आढ़तियों को जब मंडी में प्रवेश तक की जगह नही मिली तो उन्होंने सब्जी मंडी एक किलोमीटर दूर ककराली मार्ग पर सड़क पर मंडी लगानी पड़ी। मंडी सचिव सोहन सिंह ने कहा कि प्रशासन व्यवस्था बनाने में कोई कमी नही छोड रहा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.