Saharanpur News: धान की क्रॉप कटिंग से परखी उत्पादकता, डीएम ने पारदर्शिता पर दिया जोर
सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- Saharanpur News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए गुरुवार को तहसील रामपुर मनिहारान के ग्राम जंधेड़ा समसपुर में क्रॉप कटिंग कराई गई। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की फसल की कटाई कर प्राप्त उपज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। ग्राम जंधेड़ा समसपुर में खसरा संख्या 739 पर निर्धारित प्लॉट में किए गए प्रयोग के दौरान प्लॉट संख्या पी-1 से धान की उपज 17.360 किलोग्राम दर्ज की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों का संकलन पूरी शुद्धता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और निर्धारित प्रक्रिया का समयबद्ध तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान तहसीलदार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.