Saharanpur News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि सात जुलाई को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का बाजार आते-जाते समय सुफियान खान पीछा करता है। आरोप है कि उसने युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। युवती की इच्छा के विरुद्ध उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मामले में कोतवाली मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुफियान खान पुत्र शमशुद्दीन खान निवासी ग्राम शिवपुरी थाना नौतनवा जनपद महाराजगंज व हाल निवासी न्यू अशोक नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.