Saharanpur News: धर्म ध्वजा, कलश यात्रा और झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
सहारनपुर, नवम्बर 17 -- Saharanpur News: स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज (नकुड़ वाले बाबा जी) के 24वें विग्रह स्थापना दिवस पर सोमवार को सरस्वती युवा संगठन की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मिशन कंपाउंड स्थित श्री महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पंत विहार स्थित सत्संग भवन तक पहुंची। आयोजन सुदीक्षा देवी सरस्वती के सानिध्य में किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा जी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा और गणपति महाराज की सवारी रही। इसके पीछे 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ चल रही थीं। महिलाओं के कलश यात्रा में शामिल होने से धार्मिक वातावरण और भक्तिमय हो गया। वहीं, यात्रा में शामिल बच्चों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, राधा-कृष्ण और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.