Saharanpur News: धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार शुरू: मनोज सिंघल
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: देवबंद। पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर समिति द्वारा संचालित धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की कवायद शुरु कर दी गई है। मोहल्ला गुज्जरवाड़ा स्थित चिकित्सालय में शुक्रवार को समिति की ओर से कंप्यूटर आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही समिति ने हवन पूजन भी किया। अध्यक्ष मनोज सिंघल ने बताया किजल्द ही चिकित्सकों से परामर्श के बाद आधुनिक चिकित्सा मशीनें स्थापित की जाएंगी। जिससे रोगियों को बेहतर, सस्ता और सुलभ नेत्र उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री आशुतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय कुमार बिट्टा, अशोक गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, राजीव गुप्ता और अभिनव गोयल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरसौल में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियां तेज =================...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.