Saharanpur News: धर्मध्वजा यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: गंगोह। पुरातन श्रीरामलीला रंगमंच पर सनातन परंपरा के अनुसार धर्मध्वजा स्थापित की गई। इससे पहले श्रीराम और वीर हनुमान के जयकारों के बीच नगर में धर्मध्वजा यात्रा निकाली गई। श्रीरामलीला भवन पंचायती धर्मशाला से बैंडबाजे के साथ शुरू हुई यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव कुटी हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा में कश्यप कुमार फौजी, अरविन्द साढा, अतुल गोयल, अरविन्द कपूर, नवीन पांचाल, अरविन्द शर्मा, दीपक, नीरज गर्ग, अनिल तायल, मयंक सन्नी, मृगेन्द्र कपूर और अभिषेक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: रामलीला उत्सव 2026के लिए ध्वज परिक्रमा निकाली गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.