Saharanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
सहारनपुर, अक्टूबर 19 -- Saharanpur News: नकुड़। थाना नकुड़ क्षेत्रांतर्गत जैनपुर-कुराली संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में कुराली निवासी 20 वर्षीय तरुण भी शामिल है, जो मेरठ में अग्निवीर भर्ती का टेस्ट देकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार गंगोह क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी निवासी 20 वर्षीय मिथुन कुमार ने देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तरुण अग्निवीर भर्ती का टेस्ट देने मेरठ गया था। रविवार देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे जैनपुर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.