सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। मंगलवार की सुबह कांवड़ियों की दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिससे दोनों कांवड़िए घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।दिल्ली थाना साहिबाबाद निवासी आर्यन यादव व शिवम हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बाइकों से वापस जा रहे थे। जैसे ही वह रामपुर मनिहारान में बस स्टैंड के निकट पहुंचे। तो तेज बारिश के कारण दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जिससे दोनों कांवड़िए सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने दोनों कांवड़ियों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़ियां घायल यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग पर फिसली बाइक, तीन शिवभक्त घायल यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सड़क हादसों म...