सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: नकुड़। नकुड़-सहारनपुर रोड स्थित बिजलीघर के पास मंगलवार दोपहर युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। करीब दस मिनट तक चले बवाल में एक पक्ष के दो युवकों और बीच-बचाव करने पहुंचे दुकानदार अतरसिंह को चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार करीब दो बजे बिजलीघर के पास परचून की दुकान के सामने युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद युवकों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड, तीन गिरफ्तार दुकान के बाहर निकले अतरसिंह भी युवकों की मारपीट की चपेट में आकर घाय...