Saharanpur News: देहरादून रोड पर पुल के नीचे मिट्टी धंसी, भारी वाहनों का रूट बदला
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर की लाइफ-लाइन माने जाने वाले देहरादून रोड पर एसएएम इंटर कालेज के निकट स्थित पुल के नीचे मिट्टी का कटाव हो गया। बरसात के दौरान नाले में आए तेज पानी के बहाव को मिट्टी के कटाव का प्रमुख कारण माना जा रहा है। कटाव की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर निरीक्षण के बाद लोनिवि की ओर से कटाव वाले हिस्से को भरने का काम शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों की प्राथमिकता पुल के आसपास हुए कटाव को जल्द से जल्द दुरुस्त कर मार्ग को सुरक्षित बनाए रखना है, ताकि बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से स्थिति और गंभीर न हो। कटाव को देखते हुए एहतियातन पुल पर एक तरफ बेरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों का आवागमन भी रोक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.