सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: देवबंद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के चार अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की अनुमति निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को भी एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। प्रशासन ने आचार संहिता और कार्यक्रम से जातीय एवं धार्मिक संघर्ष की आशंका का हवाला देते हुए अनुमति निरस्त करने का लिखित पत्र कार्यकर्ताओं को सौंपा। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए एसडीएम कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया गया। धरना समाप्त होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि लोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: अनुमति निरस्त होने पर राष्ट्रवादी नवनिर्मा...