Saharanpur News: देवबंद में डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
सहारनपुर, अक्टूबर 31 -- Saharanpur News: सहारनपुर के देवबंद में बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दो लोगों की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। खेड़ामुगल क्षेत्र के फलौदा रहमतपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे ने देहरादून ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हरिद्वार जनपद के मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव टांडा बन्हेड़ा निवासी खालिद (45) और मंसूर (55) शुक्रवार को बाइक से सहारनपुर गए थे। देर रात दोनों वापस घर लौट रहे थे। खेड़ामुगल पुलिस चौकी क्षेत्र के फलौदा रहमतपुर गांव के निकट पीछे से तेज गति से आए डंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.