Saharanpur News: देर रात तक बिजली गुल, छात्रावास में अंधेरे में रहे बच्चे
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: देवबंद। देवीकुंडी स्थित संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास में बुधवार रात बिजली गुल रहने से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। बजरी से लदे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पांच से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसी दौरान छात्रों का अंधेरे में रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. रजनी गोयल ने गुरुवार को जारी पत्र में कहा कि छात्रावास को कोई सरकारी अनुदान नहीं मिलता। इसका खर्च और व्यवस्थाएं प्रबंध समिति के प्रयासों से संचालित होती हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा प्रेस चलाने के दौरान इन्वर्टर खराब हो गया था, जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। वहीं 26 अगस्त को रसोइया की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.