Saharanpur News: दूसरे दिन भी उफान पर शाकंभरी खोल, श्रद्धालुओं को लौटाया
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: बेहट/शाकंभरी। शिवालिक पहाड़ियों में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर शाकंभरी क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाकंभरी खोल दूसरे दिन भी उफान पर रहने से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर जाने वाला मार्ग करीब 32 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। खोल में तेज बहाव और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर से आगे जाने से रोक दिया। हरियाणा और दिल्ली से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भी भूरादेव मंदिर से ही वापस लौटना पड़ा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से फिलहाल शाकंभरी देवी मंदिर की यात्रा का कार्यक्रम स्थगित रखने और मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है। 0-भूरादेव मंदिर से ही वापस लौटे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शाकंभरी खोल में सैलाब का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.