Saharanpur News: दुस्साहस: पुरानी रंजिश में घर के बाहर टहल रहे युवक की हत्या
सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- Saharanpur News: देवबंद। देवबंद थाना क्षेत्रांतर्गत वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर के पास टहलने निकले युवक की मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। तनाव की आशंका को देखते हुए बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित शनिवार सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। वह बस्ती स्थित होली चौक पर पहुंचा, तभी मोहल्ले के ही राहुल से उसका आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.