Saharanpur News: दुष्कर्म के बाद डेढ़ लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी दबोचा
सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: दुष्कर्म के बाद पीड़िता को बदनामी का डर दिखाकर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चिलकाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर थाना चिलकाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि जाबिर पुत्र हाशिम निवासी ग्राम हरड़ाखेड़ी पीड़िता के घर में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बदनामी का भय दिखाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चिलकाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाबिर को पटनी के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.