Saharanpur News: दुल्हन ही दहेज है वाली कहावत को चरितार्थ कर की एक रुपये नरियल से शादी
सहारनपुर, नवम्बर 29 -- Saharanpur News: गंगोह। यूपी पुलिस के सिपाही ने दहेज में लाखों रुपये लेने से इंकार कर मिसाल पेश की है। मंडावली थाना, बिजनौर में तैनात सीमांत ने शादी में सिर्फ एक रुपया और नारियल स्वीकार किया। 26 नवंबर को उसकी शादी शामली के गांव कंडेला उर्फ शेखूपुर निवासी शिवानी से हुई। सीमांत के पिता बैरिस्टर कुमार मेरठ पुलिस कार्यालय में हेड कांस्टेबल हैं। बड़ी बहन सपना 2016 बैच की देहरादून पुलिस और छोटी बहन पारुल 2021 बैच की बिजनौर पुलिस में तैनात हैं। रोकने की रस्म में लड़की पक्ष ने एक लाख 51 हजार रुपये का तिलक देना चाहा, लेकिन पिता ने केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया। सगाई पर पांच लाख 51 हजार रुपये देने की पेशकश भी ठुकरा दी गई। शिवानी समाजशास्त्र से एमए है। उसके पिता जगतार सिंह किसान हैं। शिवानी ने ससुराल पर गर्व जताया। मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.