सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: भूतेश्वर ग्राउंड पर शनिवार को नॉर्थ इंडिया दीवाली कप-2026 का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में दृष्टि-11 ने चौहान क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर को 33 रन से हराया। दो विकेट लेने वाले दृष्टि-11 के अर्पित शंकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर दृष्टि-11 ने नौ विकेट पर 154 रन बनाए। राघव शर्मा ने 35 और अतुल यादव ने 32 रन बनाए। चौहान एकेडमी के आर्यांश ने तीन और केशव अरोड़ा ने दो विकेट लिए। जवाब में चौहान एकेडमी की टीम 19.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। हर्ष ने 37 और तरुण ने 25 रन बनाए। अर्पित शंकर और हारिस ने दो-दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट पीके सिंह रहे। कोच राजीव गोयल टप्पू ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। रविवार सुबह नौ बजे यंगस्टर्स क्लब दिल्ली और चौहान क्रिकेट एकेडमी के बी...