सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: दिल्ली रोड स्थित दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 160 स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं, विभिन्न विभागों के 19 मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पदक और मेरिट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति आरके अग्रवाल और रंजन गुप्ता सहित कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्यों के स्वागत से हुआ। इसके बाद अतिथियों ने कॉलेज अध्यक्ष यशपाल भाटिया, सचिव राजीव अग्रवाल, निदेशक गौरव अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. काशीराम शर्मा के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में बीएड, बीएससी,...