Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस-ट्रैक्टर की टक्कर, 10 यात्री घायल
सहारनपुर, अक्टूबर 21 -- Saharanpur News: नागल। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात लाखनौर के पास गोल चक्कर के नजदीक टूरिस्ट बस लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस सवार 10 यात्री घायल हो गए। बस में करीब 39 यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची नागल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस देहरादून से अपने गंतव्य की ओर लौट रही थी। सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे बस लाखनौर के निकट एक्सप्रेसवे के गोल चक्कर पर पहुंची। इसी दौरान बस आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.