Saharanpur News: दिनदहाड़े सचल चिकित्सा वाहन पर नकाबपोशों का धावा, कर्मचारी पर हमला
सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: जनकपुरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर जनता रोड पर आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के पास छह से अधिक नकाबपोश हमलावरों ने आईटीसी स्वास्थ्य किरण के सचल चिकित्सा सेवा वाहन को रुकवाकर कर्मचारियों से मारपीट कर दी। हमलावरों ने वाहन में मौजूद नानौता निवासी आशीष कुमार को निशाना बनाया। मारपीट में आशीष घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। सचल चिकित्सा सेवा वाहन में कई कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान नकाबपोशों ने वाहन रुकवाया और उसमें बैठे आशीष पर हमला बोल दिया। कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों से मोबाइल, सामान या अन्य कोई वस्तु छीने जाने की बात सामने नहीं आई है। घटना के पीछे पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.