Saharanpur News: दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगने से गंभीर
सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सरसावा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी आशु (28) पुत्र साहब सिंह पर मंगलवार को दिनदहाड़े रायपुर रोड स्थित नदी के पुल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हमले में दोनों हाथों में दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि आशु को एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह बाइक से रायपुर की ओर निकला। रास्ते में पहले से मौजूद एक नकाबपोश बाइक सवार ने उस पर गोलियां चला दीं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रास्ते में मामूली विवाद के बाद फायरिंग हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जबकि हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.