Saharanpur News: दिनदहाड़े बंद मकान पर धावा, 20 तोले सोना और डेढ़ लाख नकदी चोरी
सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सरसावा। परिवार के लोग महज दो घंटे के लिए घर से बाहर गए और पीछे से चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। दिनदहाड़े घर में घुसे चोर करीब 20 तोले सोने के जेवर, चांदी के सिक्के और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद घर का सामान बिखरा मिला। शांति धाम आश्रम रोड पर नगर पालिका सभासद अशोक कुमार सैनी और उनके भाई राकेश सैनी के मकान आसपास हैं। राकेश सैनी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह पत्नी और बेटी के साथ नकुड़ तहसील में प्लाट का बैनामा कराने गए थे। बैनामा न होने पर दोपहर करीब दो बजे लौटे तो घर के अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने अलमारियों, दराजों और सेफ के लॉकर खंगालने के साथ बड़ी गुल्लक तोड़कर नकदी भी निकाल ली। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि चोर ऊपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.