Saharanpur News: दहेज उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 14 -- Saharanpur News: देवबंद। दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने पति विनीत को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई को न्यायालय में पेश किया। जिसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तीन माह पूर्व बीती 13 अप्रैल को सहारनपुर के न्यू गोपाल नगर नुमाइश कैंप निवासी कंवरपाल त्यागी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी वैशाली त्यागी को उसके ससुरालिए लगातार शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं। जिससे तंग आकर वैशाली ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने दहेज अधिनियम और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झबीरन गांव निवासी पति विनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद वह फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने विनीत को गांव से ही गिरफ्तार कर न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.