सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी कुसुम भाटी राणा ने बताया कि शारदा नगर निवासी सिम्मी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2022 में उसकी शादी दिल्ली निवासी करण सिंह से हुई थी। विवाह के बाद से पति करण सिंह, ससुर प्रेम सिंह, सास गुरमीत कौर और ननद सिमरन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते रहे। आरोप है कि उससे मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 29 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घर में बंद कर दिया और खाने-पीने तक को नहीं दिया। पड़ोसी की मदद से सूचना मिलने पर मायके पक्ष उसे वहां से लेकर आया। महिला का आरोप है क...