सहारनपुर, जुलाई 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सोना सेद माजरा कब्रिस्तान की घटना से सबक लेते हुए नगर निगम ने दबनी वाला कब्रिस्तान में सफाई और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। कब्रिस्तान में घास की कटाई तथा बरसात के कारण धंस गई कब्रों में मिट्टी भरवाने का कार्य कराया जा रहा है। लगातार बारिश के बाद कब्रिस्तान में घास बढ़ने और कब्रों के धंसने से लोगों को परेशानी हो रही थी। कब्र खोदने वाले लोगों ने भी घास के कारण सांप निकलने की आशंका जताई। इसे देखते हुए उद्यान विभाग से घास कटाई शुरू कराई गई है तथा कब्रिस्तान में दवा का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि कब्रिस्तान के अंदर रास्तों पर टाइल्स लगाने के लिए करीब 28 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा कब्रिस्तान की ब...